ePaper

Good News: EPFO की वेबसाइट से अब खुद ही एक्टिवेट कर सकते हैं UAN

Updated at : 02 Nov 2019 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
Good News: EPFO की वेबसाइट से अब खुद ही एक्टिवेट कर सकते हैं UAN

नयी दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने शुक्रवार को औपचारिक क्षेत्र के कामगारों को अब सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) सृजित करने के लिए ऑनलाइन सुविधा पेश की है. इससे कर्मचारी खुद से ही ऑनलाइन तरीके से यूएएन प्राप्त कर सकेंगे. अभी कर्मचारियों को यूएएन के लिए नियोक्ताओं के जरिये आवेदन करना होता है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने शुक्रवार को औपचारिक क्षेत्र के कामगारों को अब सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) सृजित करने के लिए ऑनलाइन सुविधा पेश की है. इससे कर्मचारी खुद से ही ऑनलाइन तरीके से यूएएन प्राप्त कर सकेंगे.

अभी कर्मचारियों को यूएएन के लिए नियोक्ताओं के जरिये आवेदन करना होता है. अब ईपीएफओ की वेबसाइट से इसे खुद ही बनाया जा सकता है.

इसके अलावा ईपीएफओ ने 65 लाख पेंशनभोगियों के लिए पेंशन भुगतान आदेश जैसे पेंशन संबंधित अन्य दस्तावेज डिजिलॉकर में डाउनलोड करने की भी सुविधा शुरू की है.

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने ईपीएफओ के 67वें स्थापना दिवस पर यहां इन दोनों सुविधाओं की शुरुआत की. उन्होंने ई-निरीक्षण की भी शुरुआत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola