FitBit को 2.1 अरब डॉलर में खरीदेगी Google

Updated:
विज्ञापन
FitBit को 2.1 अरब डॉलर में खरीदेगी Google

वाशिंगटन : गूगल वियरेबल डिवाइस क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी फिटबिट को 2.1 अरब डॉलर में खरीदने वाली है. दोनों कंपनियों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. फिटबिट के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी जेम्स पार्क ने दोनों कंपनियों के संयुक्त बयान में कहा, हमने एक ऐसा भरोसेमंद ब्रांड तैयार […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : गूगल वियरेबल डिवाइस क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी फिटबिट को 2.1 अरब डॉलर में खरीदने वाली है. दोनों कंपनियों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की.

फिटबिट के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी जेम्स पार्क ने दोनों कंपनियों के संयुक्त बयान में कहा, हमने एक ऐसा भरोसेमंद ब्रांड तैयार किया है जिसे दुनिया भर में 2.8 करोड़ से अधिक सक्रिय उपभोक्ताओं का समर्थन प्राप्त है.

ये उपभोक्ता स्वस्थ्य जीवन के लिए हमारे उत्पादों पर भरोसा करते हैं. उन्होंने कहा, हमारे मिशन को आगे बढ़ाने के लिए गूगल आदर्श भागीदार है. फिटबिट वियरेबल श्रेणी में नवोन्मेष जारी रखेगी.

गूगल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (उपकरण एवं सेवा) रिक ओस्टरलो ने कहा कि यह सौदा सर्वश्रेष्ठ हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और कृत्रिम मेधा को एकसाथ लाने के लिए है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola