ePaper

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का किया गया पुनर्गठन, विवेक देबरॉय ही होंगे प्रमुख

Updated at : 25 Sep 2019 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का किया गया पुनर्गठन, विवेक देबरॉय ही होंगे प्रमुख

नयी दिल्ली : सरकार ने विवेक देवराय की अध्यक्षता में ही एक बार फिर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) का पुनर्गठन किया है. ईएसी-पीएम का पुनर्गठन दो साल के लिए किया गया है. रतन पी वाटल प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य सचिव बने रहेंगे. एक आधिकारिक बयान में बुधवार को कहा गया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने विवेक देवराय की अध्यक्षता में ही एक बार फिर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) का पुनर्गठन किया है. ईएसी-पीएम का पुनर्गठन दो साल के लिए किया गया है. रतन पी वाटल प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य सचिव बने रहेंगे. एक आधिकारिक बयान में बुधवार को कहा गया है कि सरकार ने 26 सितंबर, 2019 से दो साल की अवधि के लिए ईएसी-पीएम का पुनर्गठन किया है.

ईएसी-पीएम में दो पूर्णकालिक सदस्यों के अलावा दो अंशकालिक सदस्य होंगे. अभी इस परिषद में तीन अंशकालिक सदस्य हैं. आशीमा गोयल अंशकालिक सदस्य बनी रहेंगी. एक अन्य नये अंशकालिक सदस्य साजिद चिनॉय होंगे. पुनर्गठित ईएसी-पीएम में दो मौजूदा अंशकालिक सदस्यों राथिन राय और शमिका रवि को स्थान नहीं मिला है. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद एक स्वतंत्र निकाय है, जो सरकार विशेषरूप से प्रधानमंत्री को आर्थिक और अन्य मुद्दों पर सलाह देती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola