ePaper

बोले पीयूष गोयल- वित्त मंत्री की घोषणा से अर्थव्यवस्था को आवश्यक मिलेगी गति

Updated at : 20 Sep 2019 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
बोले पीयूष गोयल- वित्त मंत्री की घोषणा से अर्थव्यवस्था को आवश्यक मिलेगी गति

मुंबई : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि कॉरपोरेट टैक्स में करीब 10 प्रतिशत की कटौती से अर्थव्यवस्था को आवश्यक तेजी मिलेगी. गोयल ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि कॉरपोरेट टैक्स की दरें कम करने की वित्तमंत्री की घोषणाओं से अर्थव्यवस्था को वह आवश्यक तेजी मिलेगी, जिसकी उम्मीद हम […]

विज्ञापन

मुंबई : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि कॉरपोरेट टैक्स में करीब 10 प्रतिशत की कटौती से अर्थव्यवस्था को आवश्यक तेजी मिलेगी.

गोयल ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि कॉरपोरेट टैक्स की दरें कम करने की वित्तमंत्री की घोषणाओं से अर्थव्यवस्था को वह आवश्यक तेजी मिलेगी, जिसकी उम्मीद हम सभी कर रहे हैं. हमने श्रृंखलाबद्ध तरीके से कई कदम उठाये हैं और आज का कदम इन सब में सबसे बड़ा है.

सरकार ने नरम पड़ती अर्थव्यवस्था को गति देने तथा निवेश एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिये शुक्रवार को कई घोषणाएं की. इनमें कॉरपोरेट टैक्स की दरें करीब 10 प्रतिशत कम करना, एफपीआई के पूंजीगत लाभ पर अधिभार के रूप में लगने वाला धनाढ्य-कर वापस लेना, सीएसआर का दायरा बढ़ाना आदि शामिल है.

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ये घोषणाएं करते हुए कहा कि इनसे सरकारी खजाने पर 1,45,000 करोड़ रुपये का बोझ आएगा.

गोयल ने कहा कि राजस्व पर पड़ने वाले इस बोझ से कॉरपोरेट को लाभ होगा. उन्होंने आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये कंपनियों द्वारा इन कदमों का लाभ उठाने की उम्मीद जाहिर की. इन कदमों से देश को निवेश के लिये बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि कर को लेकर की गयी घोषणा से कोल इंडिया, इंफोसिस और विप्रो जैसी कंपनियों को फायदा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola