डॉलर के मुकाबले रुपया 97 पैसे लुढ़ककर नौ महीने के सबसे निचले स्तर पर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2019 8:37 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली, आर्थिक आंकड़ों की कमजोरी तथा डॉलर की अन्य प्रमुख मुद्राओं के समक्ष मजबूती के बीच भारतीय रुपये की विनिमय दर प्रति डॉलर 97 पैसे हल्की हो कर 72.39 पर आ गयी. शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली, आर्थिक आंकड़ों की कमजोरी तथा डॉलर की अन्य प्रमुख मुद्राओं के समक्ष मजबूती के बीच भारतीय रुपये की विनिमय दर प्रति डॉलर 97 पैसे हल्की हो कर 72.39 पर आ गयी. शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर गिरकर पांच फीसदी पर आ गयी. यह आर्थिक वृद्धि की छह साल की सबसे धीमी दर है. इसके साथ ही, आठ आधारभूत उद्योगों की वृद्धि दर घटकर जुलाई में 2.1 फीसदी रह गयी.

इसे भी देखें : डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे लुढ़ककर नौ महीने के सबसे निचले 72 रुपये के स्तर पर

कोयला, कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में कमी से आधारभूत उद्योगों का प्रदर्शन फीका रहा. अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में सुबह रुपया 72 रुपये पर कमजोर खुला और एक समय गिरकर 72.40 प्रति डॉलर तक चला गया था. अंत में स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर 97 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 72.39 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई.

पांच अगस्त के बाद रुपये में एक सबसे बड़ी गिरावट है और यह 13 नवंबर, 2018 के बाद स्थानीय मुद्रा का सबसे कमजोर बंद भाव है. गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को बाजार बंद था. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को 759.88 अंक अथवा 2.06 फीसदी की गिरावट के साथ 36,562.91 अंक पर बंद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola