...और अब रूम बुक कराने के साथ ही यात्रियों को होटल किराये में बीमा सुरक्षा देगी Oyo
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2019 8:49 PM
नयी दिल्ली : होटल कंपनी ओयो ने सोमवार को कहा कि उसने पूरे भारत में अपने होटलों में आगंतुकों को बुकिंग मूल्य ही मुफ्त बीमा कवच प्रदान करने के लिए एसीकेओ जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है. ओयो होटल्स एंड होम्स इंडिया ने एक बयान में कहा कि इसके तहत उसके यहां ठहरने वाले […]
नयी दिल्ली : होटल कंपनी ओयो ने सोमवार को कहा कि उसने पूरे भारत में अपने होटलों में आगंतुकों को बुकिंग मूल्य ही मुफ्त बीमा कवच प्रदान करने के लिए एसीकेओ जनरल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है. ओयो होटल्स एंड होम्स इंडिया ने एक बयान में कहा कि इसके तहत उसके यहां ठहरने वाले आगंतुक को शहर में पड़ाव के दौरान आकस्मिक मौत, सामान की क्षति और आकस्मिक चिकित्सा खर्च के खिलाफ बीमा सुरक्षा मिलेगी.
इसे भी देखें : ओयो का दावा : कमरों की संख्या के लिहाज से वह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी होटल सीरीज
ओयो होटल्स एंड होम्स इंडिया और साउथ एशिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) गौरव अजमेरा ने कहा कि ग्राहक अनुभव हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम अपने मेहमानों के लिए परेशानी मुक्त और आरामदायक अनुभव देने के लिए काम करते हैं. मानार्थ बीमा की पेशकश के साथ हम इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ रहे हैं.
यह बीमा कवर ओयो एप, वेबसाइट, मोबाइल वेबसाइट, सीधी बुकिंग के साथ-साथ वॉक-इन के माध्यम से की गयी बुकिंग पर लागू होगा. बयान में कहा गया है कि इस पेशकश का विस्तार आने वाले दिनों में अन्य श्रेणियों और बुकिंग चैनलों तक किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










