ePaper

NCLT ने जेट एयरवेज दिवाला प्रक्रिया से संबंधित सुनवाई 20 जून तक की स्थगित

Updated at : 13 Jun 2019 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
NCLT ने जेट एयरवेज दिवाला प्रक्रिया से संबंधित सुनवाई 20 जून तक की स्थगित

मुंबई : राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने जेट एयरवेज के दिवाला एवं शोधन अक्षमता से जुड़े मामले की सुनवाई 20 जून तक टाल दी है. जेट एयरवेज को एनसीएलटी में घसीटने वाले दो परिचालकीय ऋणदाताओं शमन व्हील्स और गग्गर एंटरप्राइजेज को न्यायाधिकरण ने एयरलाइन को फिर से कानूनी नोटिस भेजने को कहा है. इसे […]

विज्ञापन

मुंबई : राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने जेट एयरवेज के दिवाला एवं शोधन अक्षमता से जुड़े मामले की सुनवाई 20 जून तक टाल दी है. जेट एयरवेज को एनसीएलटी में घसीटने वाले दो परिचालकीय ऋणदाताओं शमन व्हील्स और गग्गर एंटरप्राइजेज को न्यायाधिकरण ने एयरलाइन को फिर से कानूनी नोटिस भेजने को कहा है.

इसे भी जानिये : जेट एयरवेज को सरकार से मिला सहारा, मौजूदा नियामकीय ढांचे के दायरे में संकट से उबारने का करेगी प्रयास

न्यायाधिकरण ने अब तक दिवाला प्रक्रिया से जुड़ी इस याचिका को सुनवाई के लिए दाखिल नहीं किया है. इन दोनों कंपनियों ने 10 जून को एयरलाइन के खलाफ मामला डाला था. जेट एयरवेज पर शमन व्हील्स की 8.74 करोड़ रुपये और गग्गर एंटरप्राइजेज की 53 लाख रुपये की देनदारी है. जेट एयरवेज पर भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के समूह का 8,000 करोड़ रुपये का, आपूर्तिकर्ताओं का कुल 10,000 करोड़ रुपये और कर्मचारियों के वेतन का 3,000 करोड़ रुपये का बकाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola