ePaper

अमेरिका ने किया ईरान की अर्थव्यवस्था पर चोट, पेट्रोकेमिकल ग्रुप पीजीपीआईसी पर लगाये प्रतिबंध

Updated at : 08 Jun 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने किया ईरान की अर्थव्यवस्था पर चोट, पेट्रोकेमिकल ग्रुप पीजीपीआईसी पर लगाये प्रतिबंध

वाशिंगटन : अमेरिका ने ईरान की सेना रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के साथ संबंध रखने को लेकर पेट्रोकेमिकल ग्रुप पीजीपीआईसी पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिये हैं. अमेरिका के राजस्व/वित्त विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की घोषणा की. विभाग का कहना है कि पीजीपीआईसी पर प्रतिबंध लगाने का लक्ष्य ईरान के सबसे बड़े और सबसे लाभकारी पेट्रोकेमिकल […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने ईरान की सेना रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के साथ संबंध रखने को लेकर पेट्रोकेमिकल ग्रुप पीजीपीआईसी पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिये हैं. अमेरिका के राजस्व/वित्त विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की घोषणा की.

विभाग का कहना है कि पीजीपीआईसी पर प्रतिबंध लगाने का लक्ष्य ईरान के सबसे बड़े और सबसे लाभकारी पेट्रोकेमिकल ग्रुप की वित्तीय स्थिति को खराब करना है. यह प्रतिबंध ग्रुप से जुड़ी 39 अन्य छोटी कंपनियों और विदेशों में उसके कारोबार पर भी लागू होगा.

यह प्रतिबंध ब्रिटेन की कंपनी एनपीसी इंटरनेशनल और फिलीपींस की एनपीसी एलायंस कॉरपोरेशन पर भी लागू होगा, क्योंकि दोनों पीजीपीआईसी से जुड़ी हुई हैं. वित्त मंत्री स्टीवन मनुचिन ने एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई एक चेतावनी है कि हम आईआरजीसी को वित्तीय सहायता देने वाली होल्डिंग ग्रुप्स और कंपनियों को निशाना बनाते रहेंगे.

विभाग ने यह चेतावनी भी जारी की है कि पीजीपीआईसी के साथ कामकाज जारी रखने वाली अन्य कंपनियां भी इस प्रतिबंध के दायरे में आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola