Allahabad Bank ने कर्ज पर ब्याज दर 0.05 फीसदी की कटौती, होम लोन होगा सस्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2019 4:23 PM
नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक ने सोमवार को विभिन्न अवधि के कर्ज पर ब्याज दर में 0.05 फीसदी कटौती की घोषणा की है. इलाहाबाद बैंक ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि एक साल के कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर को 8.65 फीसदी से […]
नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक ने सोमवार को विभिन्न अवधि के कर्ज पर ब्याज दर में 0.05 फीसदी कटौती की घोषणा की है. इलाहाबाद बैंक ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि एक साल के कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर को 8.65 फीसदी से घटाकर 8.60 फीसदी कर दिया गया है. घटी दर 14 मई से प्रभावी होगी.
इसे भी देखें : Allahabad बैंक ने 0.45 फीसदी घटायीं ब्याज दरें, EMI होगी सस्ती
बैंक के ज्यादातर कर्ज एक साल की इस दर के मुताबिक तय किये जाते हैं. आवास ऋण भी इसी दर से निर्देशित होते हैं. इस लिहाज से कर्ज की सीमांत लागत आधारित (एमसीएलआर) ब्याज दर एक माह, तीन माह और छह माह की ब्याज दर घटकर क्रमश: 8.20 फीसदी, 8.40 फीसदी और 8.45 फीसदी रह गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










