मिस्ड कॉल कर ऐसे जानें अपने पीएफ का अपडेट, सुबह सात से रात 11 बजे तक लें जानकारी
Updated at : 05 May 2019 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) ने अपने सदस्यों के लिए मिस्ड कॉल सेवा में बदलाव किया है. नये प्रावधान के अनुसार अब कर्मचारी अपने पीएफ के बारे में अपडेट होना चाहते हैं तो वे सुबह सात बजे से रात 11 बजे के बीच मिस्ड कॉल कर सकते हैं. यह बदलाव कर्मचारियों से मिली […]
विज्ञापन
पटना : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) ने अपने सदस्यों के लिए मिस्ड कॉल सेवा में बदलाव किया है. नये प्रावधान के अनुसार अब कर्मचारी अपने पीएफ के बारे में अपडेट होना चाहते हैं तो वे सुबह सात बजे से रात 11 बजे के बीच मिस्ड कॉल कर सकते हैं. यह बदलाव कर्मचारियों से मिली फीड बैक के बाद किया है. इससे पहले मिस्ड कॉल की सेवा सुबह 10 बजे से 5 बजे तक थी.
निबंधित मोबाइल नंबर से करें कॉल : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सहायक आयुक्त रजनीकांत सिन्हा के अनुसार इपीएफओ की इस नयी सेवा का फायदा उठाने के लिए आपको अपने निबंधित मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करनी होगी. मिस्ड कॉल देने पर दो रिंग होने के बाद फोन अपने आप कट जायेगा. सदस्यों के लिए यह सेवा पूरी तरह फ्री है.उन्होंने बताया कि यह सेवा अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, बांग्ला सहित दस भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं.
यूएएन एक्टिव होना जरूरी
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए यूनिफाइड पोर्टल का यूएएन एक्टिव होना अनिवार्य है. इतना ही नहीं सदस्य अपने निबंधित मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एसएमएस कर भी इपीएफओ के पास उपलब्ध बचत और नवीनतम पीएफ योगदान की अद्यतन जानकारी ले सकते हैं.
अंग्रेजी को छोड़कर किसी भी भाषा में एसएमएस प्राप्त करने के लिए चुनी गयी भाषा के पहले यूएएन डालने होंगे. इसके अलावा इपीएफओ सदस्य टॉल फ्री नंबर 1800118005 पर भी कॉल कर पीएफ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




