ईरान से तेल आयात करने के लिए पांच देशों पर प्रतिबंध की तैयारी में अमेरिका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2019 12:19 PM
वॉशिंगटन : ट्रंप प्रशासन चीन, भारत और अपने सहयोगी देशों जापान, दक्षिण कोरिया और तुर्की को यह बताने के लिए तैयार है कि अगर उन्होंने ईरान से तेल का आयात जारी रखा, तो उन्हें भी अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा. तीन अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को बताया कि विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ सोमवार को […]
वॉशिंगटन : ट्रंप प्रशासन चीन, भारत और अपने सहयोगी देशों जापान, दक्षिण कोरिया और तुर्की को यह बताने के लिए तैयार है कि अगर उन्होंने ईरान से तेल का आयात जारी रखा, तो उन्हें भी अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा. तीन अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को बताया कि विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ सोमवार को यह घोषणा कर सकते हैं कि प्रशासन पांच देशों को प्रतिबंधों में छूट नहीं देगा. इस छूट की अवधि दो मई को समाप्त हो रही है.
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या इन पांचों में किसी देश को अपनी खरीद को निबटाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा या उन्होंने ईरान से तेल का आयात फौरन नहीं रोका, तो तीन मई को उन पर अमेरिकी प्रतिबंध लगाये जायेंगे. पोम्पिओ की घोषणा के मद्देनजर अधिकारियों ने गोपनीयता की शर्त पर यह जानकारी दी.
नवंबर के बाद से तीन देशों इटली, यूनान और ताईवान ने ईरान से तेल का आयात रोक दिया. हालांकि, अन्य पांच देशों ने आयात नहीं रोका और वे प्रतिबंधों में छूट को बढ़ाने की जुगत में लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










