ePaper

संजय दत्त आरआईसीएस के साउथ एशिया मामलों के नियुक्त किये गये चेयरमैन

Updated at : 13 Apr 2019 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
संजय दत्त आरआईसीएस के साउथ एशिया मामलों के नियुक्त किये गये चेयरमैन

नयी दिल्ली : रीयल एस्टेट क्षेत्र में पेशेवर तौर-तरीकों एवं मानकों को बढ़ावा देने वाले वैश्विक संगठन आरआईसीएस ने टाटा हाउसिंग के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय दत्त को अपने दक्षिण एशिया बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है. रॉयल इंस्टीट्यूशन ऑफ चार्टर्ड सर्वेअर्स (आरआईसीएस) ने बयान जारी कर यह बात कही है. उसने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रीयल एस्टेट क्षेत्र में पेशेवर तौर-तरीकों एवं मानकों को बढ़ावा देने वाले वैश्विक संगठन आरआईसीएस ने टाटा हाउसिंग के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय दत्त को अपने दक्षिण एशिया बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है. रॉयल इंस्टीट्यूशन ऑफ चार्टर्ड सर्वेअर्स (आरआईसीएस) ने बयान जारी कर यह बात कही है.

उसने कहा कि टाटा रीयल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड एवं टाटा हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय दत्त को आरआईसीएस दक्षिण एशिया बोर्ड का एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया गया है. दत्त ने बयान में कहा कि मैं रीयल एस्टेट, निर्माण एवं बुनियादी ढांचा क्षेत्र में सरकारों, संगठनों एवं प्रमुख हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के आरआईसीएस के काम का भारत एवं दक्षिण एशिया में विस्तार करने को लेकर उत्साहित हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola