इंफोसिस में विशाल सिक्‍का को मिलेगा 30 करोड़ का सैलरी पैकेज

Published at :03 Jul 2014 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
इंफोसिस में विशाल सिक्‍का को मिलेगा 30 करोड़ का सैलरी पैकेज

नयी दल्ली : इंफोसिस के नये सीईओ विशाल सिक्‍का को 30 करोड़ रुपये को पैकेज मिलने वाला हैं. देश की मशहूर सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस अपने नये सीईओ विशाल सिक्का को लगभग 50.1 लाख डॉलर (30 करोड़ रुपये) का सैलरी पैकेज देने वाली है. सिक्का अगस्त में अपना पदभार संभालने वाले हैं. वह एस डी शिबुलाल […]

विज्ञापन

नयी दल्ली : इंफोसिस के नये सीईओ विशाल सिक्‍का को 30 करोड़ रुपये को पैकेज मिलने वाला हैं. देश की मशहूर सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस अपने नये सीईओ विशाल सिक्का को लगभग 50.1 लाख डॉलर (30 करोड़ रुपये) का सैलरी पैकेज देने वाली है. सिक्का अगस्त में अपना पदभार संभालने वाले हैं. वह एस डी शिबुलाल की जगह लेंगे.सिक्‍का देश में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले प्रोफेशनल बन जाएंगे.

कंपनी सूत्रों के हवाले से खबर है कि सिक्‍का को 5.3 करोड़ रुपये बेसिक सैलरी और 24.9 करोड़ रुपये वेरिएबल पे के तौर पर दी जाएगी. हालांकि सिक्‍का को पिछले वेतन की तुलना में इंफोसिस उन्‍हें बहुत कम सैलरी पैकेज दे दे रही है. इससे पहले विशाल सिक्‍का को जर्मनी की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी सैप में बतौर मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के तौर पर उन्‍हें सालाना करीब 42.3 लाख यूरो यानी करीब 34.2 करोड़ रुपये दिये जाते थे. सिक्‍का सैप में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के अलवा कार्यकारी बोर्ड के सदस्य भी थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola