93 रुपये के पार पहुंचा डॉलर, कच्चे तेल की कीमत और शेयर बाजार की गिरावट ने बढ़ाई मुसीबत

Rupee vs Dollar: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और शेयर बाजार में मंदी के बीच भारतीय रुपया सोमवार को 49 पैसे टूटकर ₹93.32 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया. डॉलर की मजबूती और ग्लोबल टेंशन ने रुपये पर भारी दबाव बना दिया है.
Rupee vs Dollar: ग्लोबल टेंशन और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी का सीधा असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा है. सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 49 पैसे टूटकर ₹93.32 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो आयात महंगा होने से देश में महंगाई की नई लहर आ सकती है.
रुपये में गिरावट के 3 प्रमुख कारण
- कच्चे तेल में उबाल: अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 7.28% उछलकर 102.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. तेल की बढ़ती कीमतों के कारण डॉलर की मांग बढ़ी है, जिससे रुपया कमजोर हुआ.
- डॉलर इंडेक्स की मजबूती: दुनिया की 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दिखाने वाला सूचकांक 0.38% बढ़कर 98.81 पर पहुंच गया है.
- शेयर बाजार में ‘ब्लैक मंडे’: घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त बिकवाली देखी जा रही है. सेंसेक्स 1600 अंक से ज्यादा टूट गया है, जिससे निवेशकों का भरोसा डगमगाया है.
| इंडिकेटर | मौजूदा स्थिति | बदलाव / गिरावट |
| भारतीय रुपया (INR) | ₹93.32 | 49 पैसे की गिरावट ↓ |
| सेंसेक्स (Sensex) | 75,949.52 | 1600.73 अंक ↓ |
| निफ्टी (Nifty) | 23,581.75 | 468.85 अंक ↓ |
| ब्रेंट क्रूड (Oil) | $102.13 | 7.28% की बढ़त ↑ |
| डॉलर इंडेक्स | 98.81 | 0.38% की बढ़त ↑ |
Also Read : ट्रंप की नाकेबंदी से तेल बाजार में हड़कंप, कच्चे तेल की कीमतें $104 के पार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










