अजीम प्रेमजी ने परोपकार फंड में की 52,750 करोड़ की वृद्धि

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2019 11:45 AM

विज्ञापन

बेंगलुरू : विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेम जी ने अपने परोपकार प्रतिबद्धता के फंड में 52,750 करोड़ रुपये का इजाफा किया है. अजीम प्रेमजी ने इस बात की घोषणा कल की. इस वृद्धि के साथ ही उनके परोपकार का फंड 145,000 करोड़ हो गया है. अजीम प्रेमजी का परोपकार फाउंडेशन इस वृद्धि के साथ ही […]

विज्ञापन


बेंगलुरू :
विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेम जी ने अपने परोपकार प्रतिबद्धता के फंड में 52,750 करोड़ रुपये का इजाफा किया है. अजीम प्रेमजी ने इस बात की घोषणा कल की. इस वृद्धि के साथ ही उनके परोपकार का फंड 145,000 करोड़ हो गया है.

अजीम प्रेमजी का परोपकार फाउंडेशन इस वृद्धि के साथ ही दुनिया के बड़े परोपकारी फाउंडेशन में शामिल हो गया है. 73 साल के अजीम प्रेमजी ने उस परंपरा को आगे बढ़ाया है जिसकी नींव बिल गेट्‌स और वारेन बफेट ने रखी थी. इन्होंने अपनी आय का 50 प्रतिशत परोपकार पर खर्च करने का संकल्प लिया है.

अजीम प्रेमजी के अलावा बिल गेट्‌स और उनकी पत्नी का फाउंडेशन परोपकार पर 40 बिलियन डालर खर्च करता है, जबकि फोर्ड फाउंडेशन 12 मिलियन डालर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola