शुरुआती कारोबार में रुपया 2 पैसे मजबूत

मुंबई : शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच निर्यातकों की ओर से डॉलर बिकवाली बढाये जाने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की तेजी के साथ 60.05 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया. इसके अलावा अन्य मुद्राओं की तुलना […]
मुंबई : शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच निर्यातकों की ओर से डॉलर बिकवाली बढाये जाने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की तेजी के साथ 60.05 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया. इसके अलावा अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी से भी रुपये की धारणा को बल मिला.
फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 60.07 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार के दौरान 2 पैसे की और तेजी के साथ 60.05 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 216.52 अंक अथवा 0.84 फीसद की तेजी के साथ 25,732.87 अंक की नई उंचाई पर पहुंच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




