उच्च राजकोषीय घाटा व मुद्रास्फीति देश के लिए सबसे बडी चुनौतीः जेटली

Updated at : 01 Jul 2014 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
उच्च राजकोषीय घाटा व मुद्रास्फीति देश के लिए सबसे बडी चुनौतीः जेटली

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि उच्च राजकोषीय घाटा और मुद्रास्फीति भारत के लिए बड़ी चुनौती हैं. जेटली ने कहा कि नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2014-15 के पहले दो महीनों में भारत का राजकोषीय घाटा 2,408.37 अरब रुपए (40.05 अरब डॉलर), या पूरे साल के लक्ष्य का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि उच्च राजकोषीय घाटा और मुद्रास्फीति भारत के लिए बड़ी चुनौती हैं.

जेटली ने कहा कि नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2014-15 के पहले दो महीनों में भारत का राजकोषीय घाटा 2,408.37 अरब रुपए (40.05 अरब डॉलर), या पूरे साल के लक्ष्य का 45.6 प्रतिशत था. मई में भारत के खुदरा खाद्य मुद्रास्फीति 9.04 प्रतिशत था.

जेटली ने कहा कि तीन चार वर्षों की निराशा के बाद इस निराशा को दूर करने के लिए सरकार इसके लिए कोई ठोस निर्णय लेगी.

गौरतलब है कि अरुण जेटली अगले ही सप्ताह 10 जुलाई को आम बजट पेश करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola