ePaper

पीएम मोदी ने सियोल में कहा, भारत का अगले 15 साल में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में आने का लक्ष्य

Updated at : 21 Feb 2019 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी ने सियोल में कहा, भारत का अगले 15 साल में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में आने का लक्ष्य

सियोल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत जल्द 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि अगले 15 साल में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा. सियोल में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने हाल के वर्षों में उनकी […]

विज्ञापन

सियोल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत जल्द 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि अगले 15 साल में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा. सियोल में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने हाल के वर्षों में उनकी सरकार द्वारा उठाये गये विभिन्न कदमों को जिक्र किया. इनमें कई नयी पहल शामिल हैं.

इसे भी देखें : PM मोदी ने कहा – दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है भारत

मोदी ने इस बात का उल्लेख किया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. हमारा लक्ष्य अगले 15 साल में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में आने का है. मोदी ने कहा कि सुधारों की वजह से भारत विश्वबैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग में 77वें स्थान पर आ गया है. अगले साल में हमारा 50वें स्थान पर आने का लक्ष्य है.

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को दो दिन की राजकीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया पहुंचे. वह शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोनों नेता ट्रंप-किम शिखर बैठक से पहले कोरिया प्रायद्वीप को परमाणुमुक्त करने के मुद्दे पर विचार करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola