ePaper

जम्मू-कश्मीर को 18 फरवरी की आधी रात से बिजली में कटौती करेगी NTPC, जानिये क्यों...?

Updated at : 11 Feb 2019 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर को 18 फरवरी की आधी रात से बिजली में कटौती करेगी NTPC, जानिये क्यों...?

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी बकाये का भुगतान नहीं होने की वजह से 18 फरवरी की आधी रात से जम्मू-कश्मीर को दी जाने वाली बिजली में कटौती करेगी. कंपनी का राज्य की बिजली वितरण कंपनियों पर 1,600 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है. कंपनी ने तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी बकाये का भुगतान नहीं होने की वजह से 18 फरवरी की आधी रात से जम्मू-कश्मीर को दी जाने वाली बिजली में कटौती करेगी. कंपनी का राज्य की बिजली वितरण कंपनियों पर 1,600 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है. कंपनी ने तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों को भी पांच फरवरी को इसी प्रकार का नोटिस दिया था.

इसे भी पढ़ें : एनटीपीसी को सौंपा जायेगा पीटीपीएस व टीवीएनएल

दरअसल, एनटीपीसी का तीनों राज्यों की बिजली वितरण कंपनियों पर 60 दिन से अधिक समय से 4,138.39 करोड़ रुपये बकाया है. हालांकि, बाद में भुगतान के बारे में आश्वासन मिलने के बाद नोटिस को स्थगित कर दिया गया था. जम्मू-कश्मीर को जारी नोटिस में कंपनी ने कहा कि उसका राज्य के ऊपर 60 दिन से अधिक समय से 1,626.01 करोड़ रुपये बकाया है और बिजली नियामक सीईआरसी के दिशा-निर्देश के अनुसार उत्पादक कंपनियां चूककर्ताओं को बिजली आपूर्ति में कटौती को लेकर नोटिस दे सकती हैं.

राज्य को एनटीपीसी की दादरी, कोलडैम, फरक्का, औरैया, रिहंद और ऊंचाहार बिजलीघरों से होने वाली 939.03 मेगावाट बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है. एनटीपीसी नोटिस के अनुसार, 18 फरवरी की आधी रात से बिजली आपूर्ति में कटौती की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola