चीन के साथ व्यापारिक बातचीत करने के लिए बीजिंग पहुंच गयी अमेरिकी टीम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2019 4:30 PM

विज्ञापन

बीजिंग : अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर जारी तनाव के बीच व्यापार समझौते पर अगले दौर की बैठक के लिए अमेरिकी वार्ताकार सोमवार को चीन की राजधानी बीजिंग में मौजूद हैं. अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर और वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन की गुरुवार और शुक्रवार को होने वाली अहम बैठक से […]

विज्ञापन

बीजिंग : अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर जारी तनाव के बीच व्यापार समझौते पर अगले दौर की बैठक के लिए अमेरिकी वार्ताकार सोमवार को चीन की राजधानी बीजिंग में मौजूद हैं. अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर और वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन की गुरुवार और शुक्रवार को होने वाली अहम बैठक से पहले दोनों देशों के निचले स्तर के अधिकारियों के बीच शुरुआती बातचीत होनी है.

इसे भी पढ़ें : अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में ‘जबर्दस्त’ प्रगति : ट्रंप

अमेरिका ने दिसंबर में चीन से आयातित 200 अरब डॉलर की वस्तुओं पर मौजूदा शुल्क को 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी करने की योजना को टाल दिया था और दोनों पक्षों के वार्ताकारों को व्यापार मोर्चे पर चल रहे तनाव को समाप्त करने के लिए बातचीत का मौका दिया था. अमेरिका और चीन के बीच पिछले महीने वॉशिंगटन में बातचीत हुई थी. हालांकि, वह बेनतीजा रही थी.

व्हाइट हाउस ने कहा ने कहा कि उप व्यापार प्रतिनिधि जेफरी गेरिश सोमवार को शुरू हो रही बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. इस बैठक में कृषि, ऊर्जा और वाणिज्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola