IDBI Bank की 51 फीसदी हिस्सेदारी विलय के लिए LIC ने तैयारी कर ली पूरी, अब जल्द ही कर सकता है अधिग्रहण

Updated at : 21 Jan 2019 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
IDBI Bank की 51 फीसदी हिस्सेदारी विलय के लिए LIC ने तैयारी कर ली पूरी, अब जल्द ही कर सकता है अधिग्रहण

नयी दिल्ली : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक में 51 फीसदी हिस्सेदारी अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इसी के साथ वह आईडीबाईआई बैंक में बहुलांश शेयरधारक हो गया है. आईडीबीआई बैंक ने बंबई शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कहा कि यह सौदा आईडीबीआई बैंक और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक में 51 फीसदी हिस्सेदारी अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इसी के साथ वह आईडीबाईआई बैंक में बहुलांश शेयरधारक हो गया है. आईडीबीआई बैंक ने बंबई शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कहा कि यह सौदा आईडीबीआई बैंक और एलआईसी दोनों के लिए अच्छा है. इससे आपसी सहयोग के जरिये दोनों इकाइयों के शेयरधारकों, ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए नये अवसर पैदा किये जा सकेंगे.

इसे भी पढ़ें : बैंकों पर फंसे कर्ज का बढ़ता बाेझ क्या निजीकरण ही है उपाय!

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल अगस्त में एलआईसी को आईडीबीआई बैंक में नियंत्रक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी थी. एलआईसी की आईडीबीआई बैंक में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदकर बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश करने की योजना है. आईडीबीआई बैंक का कारोबार दबाव में रहने के बावजूद इस सौदे से दोनों इकाइयों को व्यावसायिक सहयोग मिलने की उम्मीद है.

आईडीबीआई बैंक को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 3,602.49 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था. वहीं, बैंक का सकल एनपीए कुल कर्ज का 31.78 फीसदी (60,875.49 करोड़ रुपये) रहा. पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 24.98 फीसदी था. बैंक ने कहा कि आईडीबीआई बैंक और एलआईसी ने अगले 12 महीने में अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है. वित्तीय हालत में सुधार से आईडीबीआई बैंक को आरबीआई की त्वरित सुधार कार्रवाई (पीसीए) से बाहर निकलने में मदद मिलेगी.

वहीं, दूसरी ओर आईडीबीआई बैंक ने शीर्ष प्रबंधन में फिलहाल को कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है और मौजूदा प्रबंधन के साथ ही बने रहने का निश्चय किया है. राकेश शर्मा बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बने रहेंगे. बैंक के निदेशक मंडल ने आईडीबीआई बैंक के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक और एलआईसी के नामित निदेशक के रूप में राजेश कंडवाल की नियुक्ति को मंजूरी दी है.

कंडवाल एलआईसी एचएफएल केयर होम्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक हैं. बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि आईडीबीआई बैंक के निदेशक मंडल ने 21 जनवरी को हुई बैठक में राकेश शर्मा को प्रबंध निदेशक और सीईओ तथा केपी नायर और जीएम यदवाडकर को उप प्रबंध निदेशक के रूप में बरकरार रखने को मंजूरी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola