आरबीआई ने बजाज फाइनेंस पर लगाया एक करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिये क्यों...?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2019 8:10 PM
मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. केंद्रीय बैंक की ओर से निष्पक्ष व्यवहार संहिता का उल्लंघन करने पर यह जुर्माना ठोंका गया है. कंपनी पर लगाये गये जुर्माने को लेकर आरबीआई ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें […]
मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. केंद्रीय बैंक की ओर से निष्पक्ष व्यवहार संहिता का उल्लंघन करने पर यह जुर्माना ठोंका गया है. कंपनी पर लगाये गये जुर्माने को लेकर आरबीआई ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : बजाज फाइनेंस के इएमआइ कार्ड से लगाया 70 लाख का चूना
रिजर्व बैंक ने कहा कि यह कार्रवाई नियमाकीय अनुपालन में खामी बरतने पर आधारित है. केंद्रीय बैंक ने साफ किया है कि यह फैसला ग्राहकों के साथ एनबीएफसी के लेन-देन या समझौते पर नहीं है. बजाज फाइनेंस उपभोक्ता ऋण, सूक्ष्म एवं मझोले उद्यमों और वाणिज्यिक ऋण उपलब्ध मुहैया कराती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










