इंफोसिस के वर्तमान सीइओ शिबुलाल अमेरिका में हैं अरबों-खरबों के मालिक!

Updated at : 23 Jun 2014 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
इंफोसिस के वर्तमान सीइओ शिबुलाल अमेरिका में हैं अरबों-खरबों के मालिक!

नयी दिल्‍ली : भारत की दूसरी सबसे बड़ी आइटी सर्विसेज कंपनी इंफोसिस के सीइओ एसडी शिबुलाल अमेरिका में करोड़ों-अरबों के मालिक हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि अमेरिका में शिबुलाल के करीब 700 अपार्टमेंट्स हैं. शिबुलाल इंफोसिस के सीइओ पोस्ट से 1 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, इन अपार्टमेंट्स […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : भारत की दूसरी सबसे बड़ी आइटी सर्विसेज कंपनी इंफोसिस के सीइओ एसडी शिबुलाल अमेरिका में करोड़ों-अरबों के मालिक हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि अमेरिका में शिबुलाल के करीब 700 अपार्टमेंट्स हैं. शिबुलाल इंफोसिस के सीइओ पोस्ट से 1 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, इन अपार्टमेंट्स की कीमत करीब 600 करोड़ रुपये के करीब हो सकती है. इसके अलावा शिबुलाल की कंपनी अब यूरोप में पांव फैला रही है और पिछले साल उन्होंने बर्लिन और फ्रैंकफर्ट में अपार्टमेंट्स खरीदे हैं.

undefined

शिबुलाल और उनके परिवार के पास इंफोसिस की 2.2 फीसदी हिस्सेदारी भी है. इंफोसिस का कुल मार्केट कैप अभी करीब 1,885 अरब रुपये है. शिबुलाल एक अगस्त को इंफोसिस के सीइओ का पदभार विशाल सिक्का को सौंपेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola