Rs 2000 के नोट की छपाई बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2019 3:37 PM
नयी दिल्ली : सरकार ने शुक्रवार को संकेत दिया है कि 2,000 रुपये के नोटों की छपाई को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है क्योंकि चलन में यह नोट पर्याप्त मात्रा में है. उल्लेखनीय है कि नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद 2,000 रुपये का नोट पेश किया गया था. आर्थिक मामलों के सचिव […]
नयी दिल्ली : सरकार ने शुक्रवार को संकेत दिया है कि 2,000 रुपये के नोटों की छपाई को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है क्योंकि चलन में यह नोट पर्याप्त मात्रा में है.
उल्लेखनीय है कि नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद 2,000 रुपये का नोट पेश किया गया था. आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि अनुमानित जरूरत के हिसाब से नोटों की छपाई की योजना बनायी जाती है.
उन्होंने कहा, सिस्टम में 2,000 रुपये के नोट पर्याप्त मात्रा में हैं. मूल्य के आधार पर इस समय जितने नोट चलन में मौजूद हैं, उनमें 35 प्रतिशत नोट 2,000 रुपये के ही हैं.
गर्ग ने कहा, हाल फिलहाल में 2,000 रुपये के नोटों की छपाई को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है. सरकार ने आठ नवंबर, 2016 को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को चलन से हटा दिया था.
उसके बाद रिजर्व बैंक ने 500 के नये नोट के साथ 2,000 रुपये का भी नोट जारी किया. नवंबर 2016 में 500, 1000 रुपये के जिन नोटों को बंद किया गया उनका उस दौरान कुल मुद्रा चलन में करीब 86 प्रतिशत हिस्सा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










