ePaper

रिजर्व बैंक ने डिप्टी गवर्नर आचार्य के इस्तीफे की खबरों को अफवाह बताया

Updated at : 10 Dec 2018 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने डिप्टी गवर्नर आचार्य के इस्तीफे की खबरों को अफवाह बताया

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य के इस्तीफे की खबरों को गलत तथा अफवाह बताया. रिजर्व बैंक के प्रवक्ता ने कहा, इस तरह की खबरें की आचार्य ने भी इस्तीफा दे दिया है आधारहीन और गलत हैं. गवर्नर पद से उर्जित पटेल के इस्तीफे के तुरंत बाद इस तरह […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य के इस्तीफे की खबरों को गलत तथा अफवाह बताया. रिजर्व बैंक के प्रवक्ता ने कहा, इस तरह की खबरें की आचार्य ने भी इस्तीफा दे दिया है आधारहीन और गलत हैं.

गवर्नर पद से उर्जित पटेल के इस्तीफे के तुरंत बाद इस तरह की चर्चा चलने लगी कि आचार्य भी पद छोड़ रहे हैं. आचार्य ने 26 अक्टूबर को अपने भाषण में रिजर्व बैंक की स्वायत्तता को कायम रखने पर जोर दिया था. आचार्य रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति विभाग के प्रमुख हैं.

इसे भी पढ़ें…

उर्जित पटेल के इस्तीफे पर बोली कांग्रेस, मोदी सरकार ने आरबीआई की गरिमा धूमिल की

उन्होंने अपने 90 मिनट के भाषण में कहा था कि यदि केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता से समझौता किया जाता है तो बाजार की स्थिति खराब हो जाएगी. आचार्य ने कहा था कि स्पष्टया उन्हें इस भाषण के लिए गवर्नर पटेल का समर्थन है.

इसे भी पढ़ें…

RBI के गवर्नर उर्जित पटेल ने इस्तीफा दिया, सरकार के साथ चल रहा था विवाद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola