शुरुआती कारोबार में रुपया 29 पैसे कमजोर

Updated at : 18 Jun 2014 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में रुपया 29 पैसे कमजोर

मुंबई : अन्य एशियाई मुद्राओं की तुलना में डालर की मजबूती से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार :फारेक्स: में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 29 पैसे कमजोर होकर 60.32 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि इसके अलावा आयातकों की ओर से डालर मांग […]

विज्ञापन

मुंबई : अन्य एशियाई मुद्राओं की तुलना में डालर की मजबूती से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार :फारेक्स: में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 29 पैसे कमजोर होकर 60.32 रुपये प्रति डालर पर आ गया.

फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि इसके अलावा आयातकों की ओर से डालर मांग बढने के कारण भी रुपये की विनिमय दर प्रभावित हुयी. हालांकि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से रुपये में ज्यादा गिरावट नहीं आ पायी.

फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 13 पैसे के सुधार के साथ 60.03 रपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 29 पैसे कमजोर होकर 60.32 रुपये प्रति डालर पर आ गया. बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 54.14 अंक अथवा 0.21 फीसद की तेजी के साथ 25,575.33 अंक पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola