शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 34 अंक कमजोर
Updated at : 16 Jun 2014 12:05 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : एशियाई बाजार में कमजोर रुख के बीच इराक संकट गहराने की आशंका के मद्देनजर कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली किये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 34 अंक कमजोर हो गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले कारोबारी सत्र […]
विज्ञापन
मुंबई : एशियाई बाजार में कमजोर रुख के बीच इराक संकट गहराने की आशंका के मद्देनजर कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली किये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 34 अंक कमजोर हो गया.
बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 348.04 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 34.29 अंक अथवा 0.14 फीसद की गिरावट के साथ 25,193.88 अंक पर आ गया.
इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 16.05 अंक अथवा 0.21 फीसद की गिरवाट के साथ 7,526.05 अंक पर पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजार में कमजोर रुख के बीच कोषों एवं निवेशकों की ओर से रीयल्टी, धातु, पूंजीगत सामान, उपभोक्ता सामान, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों में मुनाफावसूली किये जाने से सूचकांक में गिरावट आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




