फ्लिपकार्ट के CEO बिन्नी बंसल का इस्तीफा, लगा था कदाचार का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2018 6:20 PM
नयी दिल्ली : फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बिन्नी बंसल ने मंगलवार को गंभीर व्यक्तिगत कदाचार के आरोपों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया. फ्लिपकार्ट की नयी पैतृक कंपनी वॉलमार्ट ने यह जानकारी दी. वॉलमार्ट ने बयान में कहा कि बंसल ने हालांकि कड़े शब्दों में इन आरोपों का खंडन किया […]
नयी दिल्ली : फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बिन्नी बंसल ने मंगलवार को गंभीर व्यक्तिगत कदाचार के आरोपों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया. फ्लिपकार्ट की नयी पैतृक कंपनी वॉलमार्ट ने यह जानकारी दी.
वॉलमार्ट ने बयान में कहा कि बंसल ने हालांकि कड़े शब्दों में इन आरोपों का खंडन किया है. उल्लेखनीय है कि बिन्नी बंसल और सचिन बंसल ने संयुक्त रूप से देश की सबसे बड़ी आॅनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट की स्थापना की थी. बयान में कहा गया है कि बिन्नी ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बयान में कहा गया है, बिन्नी ने इस्तीफा देने का फैसला फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट की ओर से स्वतंत्र रूप से गंभीर व्यक्तिगत कदाचार के आरोपों की जांच के बाद दिया है. हालांकि, उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया है. हालांकि, यह हमारी जिम्मेदारी है कि यह जांच ठीक से और गहन तरीके से हो.
बयान के अनुसार, हालांकि, जांच में ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला जो शिकायतकर्ता की बिन्नी के खिलाफ शिकायत से मेल खाता हो, लेकिन इसमें विशेषरूप से निर्णयों में पारदर्शिता को लेकर कई अन्य खामियां सामने आयीं हैं. ये खामियां बिन्नी द्वारा परिस्थिति के हिसाब से प्रतिक्रिया को लेकर हैं. इसी वजह से हमने बिन्नी के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










