स्टॉक मार्केट में दूसरे दिन भी गिरावट जारी, सेंसेक्स 341 अंक टूटकर सात महीने के निचले स्तर पर पहुंचा

Updated at : 26 Oct 2018 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट में दूसरे दिन भी गिरावट जारी, सेंसेक्स 341 अंक टूटकर सात महीने के निचले स्तर पर पहुंचा

मुंबई : शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही. बीएसई सेंसक्स शुक्रवार को करीब 341 अंक की गिरावट के साथ 33,349.31 पर करीब सात महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ. वैश्विक बाजारों में गिरावट तथा घरेलू बाजार में नकदी की चिंता से निवेशक बाजार से दूर रहे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का […]

विज्ञापन

मुंबई : शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही. बीएसई सेंसक्स शुक्रवार को करीब 341 अंक की गिरावट के साथ 33,349.31 पर करीब सात महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ. वैश्विक बाजारों में गिरावट तथा घरेलू बाजार में नकदी की चिंता से निवेशक बाजार से दूर रहे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 94.90 अंक टूटकर 10,030.00 अंक पर बंद हुआ. कारोबारियों के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट तथा नकदी की तंगी से धारणा कमजोर बनी हुई है. रुपया कारोबार के दौरान 73.45 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें : Cash Crisis और रुपये में गिरावट से सेंसेक्स ने लगाया 344 अंकों का गोता

कारोबारियों के मुताबिक, मारुति-सुजुकी, यस बैंक और कुछ अन्य कंपनियों के कमजोर वित्तीय नतीजे से बिकवाली दबाव देखा गया. 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान 33,776.80 से 33,298.43 अंक के दायरे में रहा. अंत में यह 340.78 अंक यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 33,349.31 अंक पर बंद हुआ. यह पांच अप्रैल के बाद सेंसेक्स का सबसे न्यूनतम स्तर है. उस समय यह 33,596.80 अंक पर था.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 94.90 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 10,030 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 10,128.85 से 10,004.55 अंक के बीच घटता बढ़ता रहा. निफ्टी का यह 26 मार्च के बाद न्यूनतम स्तर है. उस समय यह 10,130.65 अंक पर बंद हुआ था. साप्ताहिक आधार पर दोनों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट रही.

सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में जहां 966.32 अंक यानी करीब 3 फीसदी तथा निफ्टी में 273.55 अंक यानी 2.7 फीसदी की गिरावट आयी. शेयर खान के कोष प्रबंधक (पीएमएस) रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि निफ्टी में कई बार सकारात्मक स्थिति बनी, लेकिन बाजार उसे बरकरार रखने में विफल रहा. हालांकि, निफ्टी का नया निचले स्तर को मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों का समर्थन नहीं मिला. बाजार गिरावट के मामले में बहुत अधिक नीचे नहीं आया. उन्होंने कहा कि लोगों की प्रतिक्रिया वैश्विक बाजारों की गतिविधियों को लेकर है.

सेंसेक्स के शेयरों में निजी क्षेत्र के यस बैंक का प्रदर्शन सबसे खराब रहा. बैंक का शेयर 8.97 फीसदी टूटा. कंपनी का शुद्ध लाभ सितंबर में 3.8 फीसदी घटने की खबर से यह नीचे आया. नुकसान में रहने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में एक्सिस बैंक (4.04 फीसदी), इंडसइंड बैंक (3.14 फीसदी), टीसीएस (2.86 फीसदी), कोटक बैंक (2.76 फीसदी), ओएनजीसी (2.47 फीसदी), इन्फोसिस (2.43 फीसदी), आईटीसी लिमिटेड (2.30 फीसदी), एचयूएल (1.65 फीसदी) तथा एनटीपीसी (1.58 फीसदी) शामिल हैं. वहीं, टाटा मोटर्स, आरआईएल, बजाज आटो, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, हीरो मोटो कॉर्प तथा विप्रो में 2.09 फीसदी तक की तेजी आयी.

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्केई 0.40 फीसदी, कोरिया का कोस्पी 1.75 फीसदी, हांगकांग का हैंग सेंग 1.21 फीसदी, ताइवान 0.33 फीसदी तथा शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.19 फीसदी नीचे आये. यूरोपीय शेयर बाजारों में भी गिरावट रही. शुरूआती कारोबार में पेरिस सीएसी 1.91 फीसदी, फ्रैंकफर्ट का डीएएक्स 1.59 फीसदी तथा लंदन का एफटीएसई 1.35 फीसदी नीचे आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola