मैं राजनीति में आयी, तो तीसरा विश्वयुद्ध होगा : इंदिरा नूई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2018 1:45 PM
न्यूयॉर्क : पेप्सिको की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंदिरा नूई ने कहा कि अगर वह राजनीति में उतरती हैं तो यह तीसरे विश्व युद्ध का कारण होगा क्योंकि वह ‘बहुत ही बेबाकी से अपनी बात रखती हैं.’ गैर-लाभकारी संस्था एशिया सोसायटी ने 62 वर्षीय नूयी को मंगलवार को ‘गेम चेंजर ऑफ द ईयर अवार्ड’ […]
न्यूयॉर्क : पेप्सिको की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंदिरा नूई ने कहा कि अगर वह राजनीति में उतरती हैं तो यह तीसरे विश्व युद्ध का कारण होगा क्योंकि वह ‘बहुत ही बेबाकी से अपनी बात रखती हैं.’ गैर-लाभकारी संस्था एशिया सोसायटी ने 62 वर्षीय नूयी को मंगलवार को ‘गेम चेंजर ऑफ द ईयर अवार्ड’ से नवाजा. पेप्सिको के सीईओ का पद छोड़ने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर नूयी ने कहा, ‘मेरा और राजनीति का कोई मेल-जोल नहीं है. मैं बहुत ही बेबाक हूं, मैं कूटनीतिज्ञ नहीं हूं.
राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सरकार बताए, कैसे की डील
यहां तक की मैं कूटनीति भी नहीं जानती हूं. मैं तीसरे विश्व युद्ध का कारण हो सकती हूं. मैं ऐसा नहीं करूंगी.’ इंदिरा नूई ने दो अक्टूबर को पेप्सिको की सीईओ का पद छोड़ दिया था. इसके बाद रेमन लगुआर्ता को नयी सीईओ बनाया गया है. नूयी 2019 तक कंपनी की चेयरमैन बनी रहेंगी. नूयी ने पिछले 40 वर्ष से एक दिन में 18 से 20 घंटे काम करने के बाद अब आराम करने का फैसला किया है.
रायबरेली रेल हादसा: सात की मौत, डिब्बे के पटरी से उतरते ही मच गयी चीख-पुकार
उन्होंने कहा, ‘जब मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया तो मैं सोचती थी कि यह बहुत कठिन होगा. सुबह 4 बजे उठना और काम के लिए दौड़ना, दिन में 18-20 घंटे काम करना है. इसके अलावा मैंने पिछले 40 वर्षों में कुछ नहीं किया है.’ उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के बाद मैंने महसूस किया कि काम के अलावा भी जिंदगी में बहुत कुछ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










