बैंक ऑफ इंडिया 4,500 नयी भर्तियां करेगा

जयपुर: बैंक ऑफ इंडिया (बीओआइ) वित्त वर्ष 2014-15 में 4,500 नयी भर्तियां करेगा. इनमें से दो हजार पद अधिकारी वर्ग के जबकि शेष दो हजार पांच सौ पदों पर क्लर्कों और अन्य कर्मचारियों की भर्ती की जायेगी. बैंक चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वी आर अय्यर ने संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा कि बैंक […]
जयपुर: बैंक ऑफ इंडिया (बीओआइ) वित्त वर्ष 2014-15 में 4,500 नयी भर्तियां करेगा. इनमें से दो हजार पद अधिकारी वर्ग के जबकि शेष दो हजार पांच सौ पदों पर क्लर्कों और अन्य कर्मचारियों की भर्ती की जायेगी.
बैंक चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वी आर अय्यर ने संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा कि बैंक ने 31 मार्च, 2014 तक 8 लाख 53 हजार करोड़ का कुल कारोबार किया है और बैंक की कुल जमा 4 लाख 77 हजार करोड़ रुपये है. बैंक ने 3 लाख 76 हजार करोड़ के ऋण दिये हैं.
उन्होंने बताया कि बैंक की वर्तमान में 4,628 शाखाएं हैं और मार्च 2015 तक बैंक का 500 नयी शाखाएं खोलने का इरादा है. साथ ही देश में बैंक के एटीएम की मौजूदा 4,665 को बढ़ाकर आठ हजार किया जाएगा. अय्यर ने बताया कि राजस्थान में बैंक की 125 शाखाएं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




