ePaper

पद्मजा चुंदरू ने इंडियन बैंक की नयी प्रबंध निदेशक और सीईओ का ग्रहण किया पदभार

Updated at : 24 Sep 2018 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
पद्मजा चुंदरू ने इंडियन बैंक की नयी प्रबंध निदेशक और सीईओ का ग्रहण किया पदभार

चेन्नई : पद्मजा चुंदरू ने इंडियन बैंक की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी. बैंक ने विज्ञप्ति में कहा कि चुंदरू इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक की डिप्टी प्रबंध निदेशक (वैश्विक बाजार) के पद पर थीं. उन्होंने किशोर खरात […]

विज्ञापन

चेन्नई : पद्मजा चुंदरू ने इंडियन बैंक की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी. बैंक ने विज्ञप्ति में कहा कि चुंदरू इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक की डिप्टी प्रबंध निदेशक (वैश्विक बाजार) के पद पर थीं. उन्होंने किशोर खरात की जगह ली है.

इसे भी पढ़ें : सरकारी बैंकों में कार्यरत 14 महाप्रबंधकों को बनाया गया कार्यकारी निदेशक

बैंक की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति ने 10 सरकारी बैंकों में एमडी व सीईओ के पद पर नियुक्तियों को मंजूरी दी थी. इसमें चुंदरू और मृत्युंजय महापात्रा का नाम भी शामिल है.

महापात्रा को सिंडीकेट बैंक का एमडी और सीईओ बनाया गया है. आंध्रा विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र चुंदरू प्रोबेशनरी अधिकारी के रूप में एसबीआई से जुड़ी थी. उनके पास बैंकिंग क्षेत्र का 30 साल का अनुभव है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola