ePaper

मोनसेंटो इंडिया ने रविशंकर को नियुक्त किया नया प्रबंध निदेशक

Updated at : 24 Sep 2018 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
मोनसेंटो इंडिया ने रविशंकर को नियुक्त किया नया प्रबंध निदेशक

नयी दिल्ली : बीज कंपनी मोनसेंटो इंडिया ने चेरूकुरी रविशंकर को अपने भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के कारोबार का प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है. मोनसेंटो ने सोमवार को बयान में कहा कि वह शिल्पा दिवेकर निरुला का स्थान लेंगे, जो मूल कंपनी बेयन में वरिष्ठ नेतृत्व वाली जिम्मेदारी संभालेंगे. इसे भी पढ़ें […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीज कंपनी मोनसेंटो इंडिया ने चेरूकुरी रविशंकर को अपने भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के कारोबार का प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है. मोनसेंटो ने सोमवार को बयान में कहा कि वह शिल्पा दिवेकर निरुला का स्थान लेंगे, जो मूल कंपनी बेयन में वरिष्ठ नेतृत्व वाली जिम्मेदारी संभालेंगे.

इसे भी पढ़ें : मोन्सैंटो ने भारत में नए जीएम कपास बीज पेश करने की योजना से कदम पीछे खींचा

हालांकि, शिल्पा कंपनी की गैर-कार्यकारी निदेशक बनी रहेंगी. बेयर एजी ने इस साल जून में अमेरिकी जैव प्रौद्योगिकी कंपनी मोनसेंटो का 63 अरब डॉलर का बड़ा अधिग्रहण सौदा पूरा किया था. बेयर समूह की अनुषंगी में उसके बाद से यह पहला बड़ा बदलाव है.

बयान में कहा गया है कि रविशंकर इससे पहले कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक थे. उन्होंने कंपनी की वाणिज्यिक और आधुनिक आपूर्ति शृंखला परिचालन में रणनीतिक पहल के क्रियान्वयन का श्रेय जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola