गोदरेज प्रॉपर्टीज नोएडा में हाउसिंग प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए शिप्रा ग्रुप से किया करार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2018 3:43 PM
नयी दिल्ली : रीयल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज नोएडा में आलीशान (लग्जरी) आवासीय परियोजना विकसित करेगी. इसके लिए उसने शिप्रा समूह के साथ भागीदारी की है. कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने बयान में कहा कि यह गोदरेज प्रॉपर्टीज की नोएडा में चौथी और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में 13वीं परियोजना है. गोदरेज […]
नयी दिल्ली : रीयल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज नोएडा में आलीशान (लग्जरी) आवासीय परियोजना विकसित करेगी. इसके लिए उसने शिप्रा समूह के साथ भागीदारी की है. कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी. कंपनी ने बयान में कहा कि यह गोदरेज प्रॉपर्टीज की नोएडा में चौथी और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में 13वीं परियोजना है. गोदरेज प्रॉपर्टीज गोदरेज समूह की रीयल एस्सेट शाखा है.
इसे भी पढ़ें : Snapdeal पर 10,000 लोगों ने मकान खरीदने में रुचि दिखाई
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कहा कि वह नोएडा सेक्टर-43 में एक आलीशान आवासीय परियोजना विकसित करेगी. इस परियोजना के निर्माण के लिए उसने रीयल्टी फर्म शिप्रा समूह के साथ हाथ मिलाया है. यह परियोजना नोएडा गोल्फ कोर्स के करीब सेक्टर 43 में विकसित की जा रही है.
गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि यह परियोजना एनसीआर में हमारे पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी. यह देश के प्रमुख शहरों में हमारी पहुंच को बढ़ाने की रणनीति के लिहाज से भी उपयुक्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










