ePaper

बैंकों के विलय के बारे में मूडीज ने कहा, दक्षता और संचालन में आयेगा सुधार

Updated at : 18 Sep 2018 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
बैंकों के विलय के बारे में मूडीज ने कहा, दक्षता और संचालन में आयेगा सुधार

नयी दिल्ली : मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक का विलय करने की योजना से इनकी दक्षता तथा संचालन में सुधार होगा. सरकार ने देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बनाने के लिए सोमवार को तीन सार्वजनिक बैंकों के विलय की घोषणा की. इसे भी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक का विलय करने की योजना से इनकी दक्षता तथा संचालन में सुधार होगा. सरकार ने देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बनाने के लिए सोमवार को तीन सार्वजनिक बैंकों के विलय की घोषणा की.

इसे भी पढ़ें : बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक का होगा आपस में विलय

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की उपाध्यक्ष (वित्तीय संस्थान समूह) अल्का अंबरसु ने कहा कि तीन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बडौदा, विजया बैंक और देना बैंक का विलय करने की भारत सरकार की योजना ऋण सकारात्मक है तथा इससे बैंकों का संचालन बेहतर करने की दक्षता में वृद्धि होगी.

मूडीज ने कहा कि विलय के बाद निकाय के पास ऋण के हिसाब से करीब 6.8 फीसदी बाजार हिस्सेदारी होगी. इस हिसाब से यह देश का तीसरा बड़ा बैंक हो जायेगा. उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि विलय के बाद निकाय को सरकार से पूंजीगत समर्थन की जरूरत होगी, अन्यथा विलय से उनका पूंजीगत स्वरूप नहीं सुधरेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola