दिल्ली में पेट्रोल 81 रुपये प्रति लीटर पर, डीजल 73 रुपये के पार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2018 7:42 PM
नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 81 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी. वहीं डीजल 73 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया. रुपये में गिरावट तथा कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से ईंधन के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं. बुधवार को एक दिन के लिए ईंधन कीमतों […]
नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 81 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी. वहीं डीजल 73 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया. रुपये में गिरावट तथा कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से ईंधन के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं.
बुधवार को एक दिन के लिए ईंधन कीमतों में इजाफा नहीं हुआ था. गुरुवार को यह सिलसिला फिर शुरू हो गया. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार गुरुवार को पेट्रोल के दाम 13 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल के 11 पैसे प्रति लीटर बढ़ाये गये हैं.
दिल्ली में अब पेट्रोल 81 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल के दाम 73.08 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गये हैं. सभी महानगरों में दिल्ली में कर की कम दरों की वजह से पेट्रोल, डीजल का दाम सबसे कम है.
मुंबई में ईंधन पर बिक्रीकर या वैट सबसे ऊंचा है. मुंबई में अब पेट्रोल 88.39 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. वहीं वहां डीजल का दाम अब 77.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार केंद्रीय या राज्य करों तथा डीलर के कमीशन को अलग कर पेट्रोल का रिफाइनरी गेट मूल्य 40.49 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल का 44.32 रुपये प्रति लीटर बैठता है.
फिलहाल पेट्रोल पर डीलर का कमीशन 3.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 2.52 रुपये प्रति लीटर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










