भारत के चप्पे-चप्पे में Internet को आसान बनायेगी Google, रवि शंकर प्रसाद ने सुंदर पिचाई से की मुलाकात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2018 3:59 PM
न्यू यॉर्क : सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बुधवार को भारत में जन्मे गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई से उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान मंत्री ने उनके साथ भारत में कंप्यूटर में भारतीय भाषाओं के प्रयोग तथा यांत्रिक बुद्धि के इस्तेमाल आदि के जरिये से हर जगह के […]
न्यू यॉर्क : सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बुधवार को भारत में जन्मे गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई से उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान मंत्री ने उनके साथ भारत में कंप्यूटर में भारतीय भाषाओं के प्रयोग तथा यांत्रिक बुद्धि के इस्तेमाल आदि के जरिये से हर जगह के व्यक्ति के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल आसान बनाने और भारतीय उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी के इस्तेमाल की कंपनी की योजनाओं पर चर्चा की.
इसे भी पढ़ें : इंटरनेट इस्तेमाल करनेवाला भारत तीसरा बड़ा देश
अमेरिकी यात्रा पर आये प्रसाद बुधवार को गूगल के कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू मुख्यालय गये. गूगल ने एक बयान में कहा कि प्रसाद ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. इस बैठक के दौरान भारतीय प्रयोगकर्ताओं को सशक्त करने के लिए प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा हुई. प्रसाद को बताया गया कि गूगल की योजना पूरे भारत में लोगों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल सरल बनाने की योजना है.
प्रसाद को भारत में हर जगह के लोगों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल आसान करने, भारतीय भाषाओं में कंप्यूटर के परिचालन, सामाजिक लाभ के लिए यांत्रिक बुद्धि आधारित समाधान तथा नौ प्रवर्तन आधारित सोच के आधार पर शुरू की गयी इकाइयों (स्टर्टअप्स) और मझोली इकाइयों की क्षमता बढ़ाने की गूगल की योजनाओं की जानकारी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










