इंटरनेट इस्तेमाल करनेवाला भारत तीसरा बड़ा देश

Updated:
विज्ञापन
इंटरनेट इस्तेमाल करनेवाला भारत तीसरा बड़ा देश

सत्यम वेव इंस्टीच्यूट में साइबर क्राइम पर सेमिनार आयोजित भागलपुर : सत्यम वेव इंस्टीच्यूट मे आइटी सेक्टर में हो रहे साइबर क्राइम पर सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अकादमिक निदेशक राकेश कुमार तथा सृजन कुमार ने मिल कर की. सृजन कुमार ने कहा कि इंटरनेट किशोरावस्था के लिए मनोरंजन और ज्ञान का […]

विज्ञापन

सत्यम वेव इंस्टीच्यूट में साइबर क्राइम पर सेमिनार आयोजित

भागलपुर : सत्यम वेव इंस्टीच्यूट मे आइटी सेक्टर में हो रहे साइबर क्राइम पर सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अकादमिक निदेशक राकेश कुमार तथा सृजन कुमार ने मिल कर की. सृजन कुमार ने कहा कि इंटरनेट किशोरावस्था के लिए मनोरंजन और ज्ञान का एक बड़ा स्रोत हो सकता है, लेकिन दुर्भाग्य से इंटरनेट में कई नकारात्मक पहलुओं का होना चिंता का कारण हो सकता है. यह नकारात्मक पहलू समस्या पैदा कर सकते हैं, जो भावनात्मक रूप से बच्चों को बाधित करती है. भारत इंटरनेट इस्तेमाल करनेवाला तीसरा बड़ा देश है. आप अपने मोबाइल और कंप्यूटर से जुड़े हैं इसलिए साइबर क्राइम,
साइबर आतंकवाद व साइबर अपराध जैसे शब्दों का जानना जरूरी है. साइबर अपराधी कुछ साॅफ्टवेयर आपके कंप्यूटर में भेजते हैं, जिसमें वायरस छुपे होते हैं. यह कंप्यूटर को हानि पहुंचा सकते हैं. जाली ईमेल, मैसेज या फोन कॉल भी आते हैं. बहुत लोग सोशल नेटवर्किंग साइटों पर सामाजिक, वैचारिक, धार्मिक, राजनीतिक अफवाह फैलाते हैं, लेकिन यूजर्स उनके इरादे समझ नहीं पाते हैं. जाने-अनजाने में एेसे लिंक शेयर करते हैं, लेकिन यह साइबर अपराध की श्रेणी में आता है. सेमिनार में संस्थान के निदेशक राजेश कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन