रुपया 19 माह के निम्नतम स्तर पर पहुंचा

Updated at : 27 Jun 2018 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
रुपया 19 माह के निम्नतम स्तर पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरा मुंबई : विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच आयातकों एवं बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर 19 महीने के निम्नतम स्तर 68.54 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. डॉलर के […]

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 30 पैसे गिरा

मुंबई : विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच आयातकों एवं बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर 19 महीने के निम्नतम स्तर 68.54 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. डॉलर के मुकाबले रुपये की यह 29 नवंबर 2016 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है. मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती से भी रुपये पर दबाव रहा. हालांकि घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त ने गिरावट को थामने का प्रयास किया.

शेयर बाजारों द्वारा जारी अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कल 538.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। कल के कारोबारी दिन में रुपया 11 पैसे गिरकर 68.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 53.85 अंक यानी 0.15 प्रतिशत बढ़ाकर 35,543.89 अंक पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola