पाकिस्तान को मूडीज ने दिया झटका, आम चुनाव से एक महीने पहले घटायी रेटिंग

Updated at : 21 Jun 2018 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान को मूडीज ने दिया झटका, आम चुनाव से एक महीने पहले घटायी रेटिंग

कराची : दुनिया भर की रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर इंटरनेशनल ने पाकिस्तान की साख को घटाकर स्थिर से नकारात्मक कर दिया है. रेटिंग एजेंसी ने विदेशों के साथ कारोबार की दृष्टि से देश की कमजोरी और आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव को देखते हुए उसकी रेटिंग कम की है. मूडीज ने बुधवार को जारी […]

विज्ञापन

कराची : दुनिया भर की रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर इंटरनेशनल ने पाकिस्तान की साख को घटाकर स्थिर से नकारात्मक कर दिया है. रेटिंग एजेंसी ने विदेशों के साथ कारोबार की दृष्टि से देश की कमजोरी और आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव को देखते हुए उसकी रेटिंग कम की है. मूडीज ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि पाकिस्तान में विदेशों से धन की आवक कम हो गयी है और विदेशी मुद्रा भंडार नीचे आ गया है और अगले एक से डेढ़ साल में इसे भर पाना संभव नहीं है.

इसे भी पढ़ें : चीन ने दिया पाकिस्तान को झटका: रोकी फंडिंग, CPEC से जुड़े काम ठप

पाकिस्तान का साख परिदृश्य ऐसे समय घटाया गया है, जब यहां 25 जुलाई को आम चुनाव होने वाले हैं. मूडीज ने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की रेटिंग में बदलाव का फैसला बाहरी जोखिम बढ़ने की वजह से लिया गया है. मौजूदा भुगतान संतुलन दबाव की वजह से विदेशी मुद्रा के सुरक्षित भंडार के लिए भी जोखिम है.

बयान में कहा गया है कि देश का विदेशी मु्द्रा भंडार कम होने से उसके लिए विदेशी देनदारियां पूरी करने के लिए सस्ती दर पर कर्ज जुटाना मुश्किल हो गया है. इससे सरकार की नकदी की स्थिति पर जोखिम है. पिछले सप्ताह से पाकिस्तानी रुपये पर भी दबाव है और यह 124 रुपये प्रति डॉलर तक टूट चुका है. करेंसी एक्सचेंज डीलरों का कहना है कि डॉलर की कमी हो गयी है. पिछले सप्ताह तक पाकिस्तानी रुपया 115.5 रुपये प्रति डॉलर पर था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola