भारत का पहला डॉलर-डिनोमिनेटेड IPO खुला, 24 मार्च तक निवेश का सुनहरा मौका

Updated at : 16 Mar 2026 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
GIFT City IPO

गिफ्ट सिटी आईपीओ

GIFT City IPO: क्या आप डॉलर आधारित IPO में निवेश करना चाहते हैं? XED का पब्लिक इश्यू 16 मार्च से शुरू हो चुका है. जानिए इस ऐतिहासिक पेशकश से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात और निवेश करने का सही तरीका.

विज्ञापन

GIFT City IPO: भारत के फाइनेंशियल हब गिफ्ट सिटी (GIFT City) के लिए 16 मार्च 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया है. XED Executive Development गिफ्ट सिटी से अपना IPO लाने वाली पहली कंपनी बन गई है. यह पब्लिक इश्यू सोमवार 16 मार्च को निवेश के लिए खुल गया है, जिसमें दुनिया भर के निवेशक हिस्सा ले सकते हैं.

IPO की खास बातें क्या हैं?

यह IPO पूरी तरह से अमेरिकी डॉलर (US Dollars) में है. कंपनी ने इसके लिए 10 डॉलर से 10.5 डॉलर प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. निवेशक इसमें 24 मार्च 2026 तक पैसा लगा सकते हैं. खास बात यह है कि सफल लिस्टिंग के बाद इसके शेयर गिफ्ट सिटी के दोनों बड़े एक्सचेंजों (NSE IX और India INX) पर ट्रेड होंगे.

कौन कर सकता है इसमें निवेश?

चूंकि यह एक इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (IFSC) का हिस्सा है, इसलिए इसमें निवेश के नियम थोड़े अलग हैं. इसमें NRIs (अनिवासी भारतीय), विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) और संस्थागत निवेशक हिस्सा ले सकते हैं. सभी लेनदेन डॉलर में होंगे. अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं, तो आपको गिफ्ट सिटी में रजिस्टर्ड ब्रोकर या बिचौलियों से संपर्क करना होगा.

कंपनी क्या काम करती है?

2018 में शुरू हुई XED Executive Development एक ग्लोबल एजुकेशन प्लेटफॉर्म है. यह सीनियर प्रोफेशनल्स और फॉर्च्यून 500 कंपनियों के लीडर्स को मैनेजमेंट और लीडरशिप की ट्रेनिंग देती है. कंपनी का कारोबार भारत के अलावा मिडिल ईस्ट, साउथईस्ट एशिया और नॉर्थ अमेरिका जैसे 25 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है. कंपनी फिलहाल मुनाफे में चल रही है और इस IPO के जरिए लगभग 1.2 करोड़ डॉलर जुटाने का लक्ष्य है.

गिफ्ट सिटी के लिए यह क्यों जरूरी है?

अभी तक भारतीय कंपनियां घरेलू मार्केट से रुपया जुटाती थीं, लेकिन यह IPO साबित करता है कि अब भारत का ‘गिफ्ट सिटी’ ग्लोबल लेवल पर फंड जुटाने का एक मजबूत मंच बन चुका है. NSE IX और India INX के प्रमुखों का मानना है कि इससे अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का भरोसा भारत पर और बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी निवेश करना चाहते हैं? अगले हफ्ते के इन 3 IPOs पर रखें नजर

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola