ePaper

महंगे क्रूड ऑयल और रेपो रेट का आर्थिक वृद्धि पर पड़ सकता है असर, जानिये कैसे...?

Updated at : 15 Jun 2018 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
महंगे क्रूड ऑयल और रेपो रेट का आर्थिक वृद्धि पर पड़ सकता है असर, जानिये कैसे...?

मुंबई : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ने वाली कीमतों और रिजर्व बैंक की ओर से अभी हाल ही में बढ़ायी गयी रेपो रेट का असर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर भी पड़ सकता है. यह अनुमान जापानी रेटिंग एजेंसी नोमुरा की एक रिपोर्ट में लगाया गया है. नोमुरा की रिपोर्ट में […]

विज्ञापन

मुंबई : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ने वाली कीमतों और रिजर्व बैंक की ओर से अभी हाल ही में बढ़ायी गयी रेपो रेट का असर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर भी पड़ सकता है. यह अनुमान जापानी रेटिंग एजेंसी नोमुरा की एक रिपोर्ट में लगाया गया है. नोमुरा की रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर अधिक तेज रहेगी, लेकिन दूसरी छमाही में इस पर दबाव रहेगा और यह 7.5 फीसदी पर सीमित रह सकती है.

इसे भी पढ़ें : कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी, क्‍या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

जापानी रेटिंग एजेंसी नोमूरा की भारत में मुख्य अर्थशास्त्री सोनल वर्मा ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी तथा कच्चे तेल के दाम चक्रीय और व्यापक बताये जा रहे सुधार के टिकाऊपन को लेकर आशंका पैदा करते हैं. उन्होंने कहा कि पहली छमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 7.5 से 8 फीसदी रहेगी, लेकिन दूसरी छमाही में यह नीचे आयेगी. 2018-19 में जीडीपी की वृद्धि दर कुल मिलाकर 7.5 फीसदी रहेगी.
गौरतलब है कि बीते वित्त वर्ष की पहली छमाही में जीडीपी की वृद्धि दर कम रही थी.

विश्लेषकों ने इसकी वजह वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के क्रियान्वयन और नोटबंदी के प्रभाव को बताया था. बीते वित्त वर्ष में जीडीपी की वृद्धि दर 6.7 फीसदी रही है. मार्च तिमाही में यह 7.7 फीसदी रही है. वर्मा ने कहा कि हाल के समय में वित्तीय परिस्थितियां सख्त हो रही हैं. उन्होंने आगाह किया कि आगे चलकर इसका निजी निवेश पर प्रभाव पड़ सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola