ePaper

एलएंडटी को ढाका मेट्रो के लिए 3,191 करोड़ रुपये का ठेका मिला

Updated at : 25 May 2018 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
एलएंडटी को ढाका मेट्रो के लिए 3,191 करोड़ रुपये का ठेका मिला

नयी दिल्ली : लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) समूह की अनुषंगी कंपनी एलएंडटी कंस्ट्रक्शन को ढाका मेट्रो की पट्टरियों (रेलवे लाइन) के निर्माण के लिए 3,191 करोड़ रुपये का ठेका मिला है. कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी. एलएंडटी कंस्ट्रक्शन और जापान की मारुबनी कॉर्पोरेशन के संयुक्त उद्यम को अंतरराष्ट्रीय बोली प्रक्रिया में यह ठेका मिला. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) समूह की अनुषंगी कंपनी एलएंडटी कंस्ट्रक्शन को ढाका मेट्रो की पट्टरियों (रेलवे लाइन) के निर्माण के लिए 3,191 करोड़ रुपये का ठेका मिला है. कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी. एलएंडटी कंस्ट्रक्शन और जापान की मारुबनी कॉर्पोरेशन के संयुक्त उद्यम को अंतरराष्ट्रीय बोली प्रक्रिया में यह ठेका मिला. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन को ढाका मास रैपिड ट्रांजिट डेवलपमेंट परियोजना (एमआरटी – लाइन 6) के इलेक्ट्रिकल और यांत्रिकी प्रणाली पैकज के लिए 3,191 करोड़ रुपये का ठेका मिला.

उसे यह ठेका ढाका मास ट्रांजिट कंपनी (डीएमटीसी) से मिला और इसमें निर्माण और डिजाइन शामिल है. लाइन -6 बांग्लादेश में तीव्रगामी पारगमन प्रणाली का पहला मार्ग है. इस परियोजना के लिए जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी (जेआईसीए) पूंजी दे रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola