PNB घोटाला में ED ने नीरव मोदी पर कसा शिकंजा, 70 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्क

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़ी दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी की धनशोधन जांच के सिलसिले में नीरव मोदी के खिलाफ ताजा कार्रवाई करते हुए उसकी 170 करोड़ रुपये की कीमत की संपत्ति कुर्क कर ली है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) […]
मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़ी दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी की धनशोधन जांच के सिलसिले में नीरव मोदी के खिलाफ ताजा कार्रवाई करते हुए उसकी 170 करोड़ रुपये की कीमत की संपत्ति कुर्क कर ली है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी करते हुए फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी, उसके सहयोगियों और कारोबार से जुड़ी कंपनियों के कई बैंक खाते, अचल संपत्ति एवं शेयरों में निवेश कुर्क कर लिये.
इसे भी पढ़ें : नीरव मोदी घोटाले के असर से मूडीज ने घटायी Punjab National Bank की रेटिंग
एजेंसी ने पिछले हफ्ते नीरव मोदी के मामा एवं आभूषण कारोबारी मेहुल चोकसी के स्वामित्व वाले गीतांजलि ग्रुप की 85 करोड़ रुपये कीमत के 34,000 आभूषण जब्त किये थे. मामले में चोकसी भी वांछित है. ईडी देश के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता पीएनबी के साथ कथित रूप से दो अरब डॉलर या 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के लिए नीरव और चोकसी की जांच कर रहा है.
एजेंसी ने हाल में मामले में नीरव के परिवार के चार लोगों और अमेरिका में रहने वाले उसके व्यापारिक भागीदार मिहिर भंसाली को तलब किया था. नीरव के परिवार के लोगों में उसके पिता, भाई, बहन और बहनोई शामिल थे. सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियां भी मामले की जांच कर रही हैं. इन एजेंसियों को शक है कि नीरव और चोकसी इस समय अमेरिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




