ePaper

सरकारी दावा : Air India को खरीदने में कई कंपनियां दिखा रहीं दिलचस्पी, 31 मई तक लगा सकते हैं बोली

Updated at : 10 May 2018 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी दावा : Air India को खरीदने में कई कंपनियां दिखा रहीं दिलचस्पी, 31 मई तक लगा सकते हैं बोली

मुंबई : सरकार ने गुरुवार को दावा करते हुए कहा कि एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया में काफी रुचि देखने को मिल रही है. राष्ट्रीय एयरलाइन की हिस्सेदारी बिक्री प्रक्रिया में भाग लेने के लिए शुरुआती बोली जमा कराने की समयसीमा इसी महीने समाप्त हो रही है. कर्ज के बोझ से दबी एयर इंडिया में […]

विज्ञापन

मुंबई : सरकार ने गुरुवार को दावा करते हुए कहा कि एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया में काफी रुचि देखने को मिल रही है. राष्ट्रीय एयरलाइन की हिस्सेदारी बिक्री प्रक्रिया में भाग लेने के लिए शुरुआती बोली जमा कराने की समयसीमा इसी महीने समाप्त हो रही है. कर्ज के बोझ से दबी एयर इंडिया में प्रस्तावित 76 फीसदी हिस्सेदारी बिक्री के लिए रुचि पत्र (ईओआई) देने की अंतिम तारीख 31 मई है. इससे पहले सरकार ने इसी महीने विनिवेश को लेकर स्पष्टीकरण जारी किये थे.

इसे भी पढ़ें : Tata Group को Air India में दिलचस्पी है, जानें…!

नागर विमानन सचिव आरएन चौबे ने यहां कहा कि एयर इंडिया को लेकर काफी रुचि देखने को मिल रही है. यहां अमेरिका-भारत विमानन सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौबे ने बताया कि किसी अमेरिकी विमानन कंपनी ने एयर इंडिया में औपचारिक तौर पर रुचि नहीं दिखायी है. एयर इंडिया के साथ उसकी मुनाफे वाली इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस तथा संयुक्त उद्यम एआईएसएटीएस का भी विनिवेश होगा.

एआईएसएटीएस राष्ट्रीय विमानन कंपनी और सिंगापुर की एसएटीएस लिमिटेड का संयुक्त उद्यम है. पहले एयर इंडिया के विनिवेश के लिए रुचि पत्र (ईओआई) देने की अंतिम तारीख 14 मई थी, जिसे बढ़ाकर 31 मई किया गया है. पात्र बोलीदाताओं के नाम 15 जून को सामने आयेगा. पहले यह तारीख 29 मई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola