ePaper

UP-बिहार की सवारियों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है वेस्टर्न रेलवे, जानिये किसे होगा फायदा...?

Updated at : 26 Apr 2018 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
UP-बिहार की सवारियों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है वेस्टर्न रेलवे, जानिये किसे होगा फायदा...?

मुंबई : गर्मी के मौसम के दौरान अधिक भीड़भाड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनल और उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के बीच और गुजरात में गांधीधाम एवं बिहार में भागलपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. पश्चिम रेलवे ने गुरुवार को यहां एक बयान जारी कर यह सूचना दी. ट्रेन […]

विज्ञापन

मुंबई : गर्मी के मौसम के दौरान अधिक भीड़भाड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनल और उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के बीच और गुजरात में गांधीधाम एवं बिहार में भागलपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. पश्चिम रेलवे ने गुरुवार को यहां एक बयान जारी कर यह सूचना दी. ट्रेन नंबर 09025 बांद्रा टर्मिनस गाजीपुर शहर विशेष ट्रेन दोनों गंतव्यों के बीच 18 फेरे लगायेगी.

इसे भी पढ़ेंः इस बार गर्मी छुट्टी में नहीं होगी रेलगाड़ी में भीड़, 52 समर स्पेशल ट्रेनें चलायेगा भारतीय रेलवे

रेलवे की आेर से इसमें बताया गया है कि यह ट्रेन हर सोमवार को बांद्रा से रात 11.25 बजे रवाना होगी और बुधवार सुबह साढ़े दस बजे गाजीपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन 30 अप्रैल से 25 जून तक चलेगी. वापसी में यह ट्रेन 09026 नंबर से हर बुधवार रात साढ़े सात बजे गाजीपुर से रवाना होगी और शुक्रवार को सुबह सात बज कर पचास मिनट पर बांद्रा पहुंचेगी. यह ट्रेन दो मई से 27 जून तक चलेगी.

दूसरी ग्रीष्म विशेष ट्रेन संख्या 09451/52 गांधीधाम भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल विशेष किराए के साथ चलेगी. यह ट्रेन आनंद और गोधरा होते हुए छह फेरे लगायेगी. गांधीनगर भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार को शाम पांच बज कर चालीस मिनट पर गांधीधाम से रवाना होगी और रविवार शाम छह बजे भागलपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन 27 अप्रैल से 11 मई के बीच चलेगी. ट्रेन संख्या 09452 भागलपुर गांधीधाम एक्सप्रेस हर सोमवार को सुबह साढ़े छह बजे भागलपुर से रवाना होगी और बुधवार को सुबह आठ बजे गांधीधाम पहुंचेगी. यह ट्रेन 30 अप्रैल से 14 मई के बीच चलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola