ePaper

पेट्रोलियम कंपनियों को सरकार का निर्देश, कीमत नहीं बढ़ायें, खुद बोझ उठायें

Updated at : 11 Apr 2018 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोलियम कंपनियों को सरकार का निर्देश, कीमत नहीं बढ़ायें, खुद बोझ उठायें

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों से कहा है कि वे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और इजाफा नहीं करें. ऐसे में अब पेट्रोलियम कंपनियों को अतिरिक्त कीमत का खुद बोझ उठाना पड़ेगा. सूत्रों के अनुसार, सरकार के ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से कहा है कि वे स्वयं पेट्रोल और डीजल के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों से कहा है कि वे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और इजाफा नहीं करें. ऐसे में अब पेट्रोलियम कंपनियों को अतिरिक्त कीमत का खुद बोझ उठाना पड़ेगा. सूत्रों के अनुसार, सरकार के ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से कहा है कि वे स्वयं पेट्रोल और डीजल के प्रति लीटर एक रुपये मूल्य का भार उठायें.

इस खबर का असर आज पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में दिखा और उसकी कीमत में जोरदार गिरावट आयी.हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड के शेयर में आज 7.88 प्रतिशत की गिरावट आयी और यह 28.75 रुपये गिर कर 335.90 पर पहुंच गया. इसी तरह भारत पेट्रोलियम का शेयर लगभग आठ प्रतिशत टूट कर 415 पर पहुंच गया. वहीं, इंडियन ऑयल का शेयर लगभग सात प्रतिशत गिर कर 167 रुपये पर पहुंच गया.

हाल में क्रूड ऑयल की कीमतों में जोरदार वृद्धि हुई है और यह 3.5 की ऊंचाई पर पहुंच गयी है. भारत अपनी पेट्रालियम जरूरतों के लिए प्रमुख रूप से आयात पर निर्भर है और कुल जरूरत का 50 प्रतिशत हिस्सा बाहर के देशों से मंगाता है.

हालांकि एचपीसीएल के सीएमडी एचपी सुराना ने एक प्रमुख बिजनेस चैनल सेबातचीतमें सरकार के ऐसे किसी निर्देश की जानकारी होने से इनकार किया है. उन्होंने कहा है कि क्रूड ऑयल महंगा है इसलिए कीमतें अधिक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola