ePaper

सरकार ने बढ़ायी गैस कीमत, रसोई गैस के दाम बढ़ने के आसार

Updated at : 29 Mar 2018 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार ने बढ़ायी गैस कीमत, रसोई गैस के दाम बढ़ने के आसार

नयी दिल्ली : सरकार ने प्राकृतिक गैस की दर में छह फीसदी की वृद्धि की है. इसके साथ ही, यह दो साल में उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी है. इससे सीएनजी तथा रसोई गैस के भाव ऊंचे होंगे. पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, घरेलू फील्ड […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने प्राकृतिक गैस की दर में छह फीसदी की वृद्धि की है. इसके साथ ही, यह दो साल में उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी है. इससे सीएनजी तथा रसोई गैस के भाव ऊंचे होंगे. पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, घरेलू फील्ड से उत्पादित अधिकांश प्राकृतिक गैस की कीमत एक अप्रैल से 3.06 डॉलर प्रति इकाई (प्रति10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट) होगी. यह वृद्धि एक अप्रैल से छह महीने के लिए की गयी है. अभी यह 2.89 डॉलर है.

इसे भी पढ़ें : प्राकृतिक गैस मूल्य प्रत्येक तिमाही में संशोधित की जाएंगी

अमेरिका, रूस और कनाडा जैसे गैस अधिशेष वाले देशों में औसत दरों के आधार पर प्राकृतिक गैस की कीमत हर छह महीने बाद निर्धारित की जाती है. भारत अपनी कुल जरूरत का करीब आधा हिस्सा आयात करता है. आयातित गैस की कीमत घरेलू दर के मुकाबले दोगुने से अधिक होती है. यह लगातार दूसरा मौका है, जब गैस के दाम बढ़ाये गये हैं. इससे अप्रैल- सितंबर, 2016 के बाद गैस की दर उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी है. उस समय इतनी ही कीमत घरेलू उत्पादकों को दी जाती थी.

गैस कीमत में वृद्धि से आयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी उत्पादक कंपनियों की आय में बढ़ोतरी होगी. साथ ही, इससे सीएनजी और पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस महंगी होगी. इसका कारण इसमें प्राकृतिक गैस का उपयोग कच्चे माल के रूप में किया जाता है. इससे यूरिया तथा बिजली उत्पादन की लागत भी बढ़ेगी. साथ ही, गहरे पानी, उच्च तापमान जैसे कठिन क्षेत्रों में नये फील्डों से उत्पादित गैस की कीमत सीमा अप्रैल-अक्तूबर, 2018 के लिए बढ़ाकर 6.78 डॉलर प्रति इकाई कर दिया गया है.

फिलहाल, यह 6.30 डॉलर प्रति10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट है. इस वृद्धि से घरेलू गैस आधारित बिजली उत्पादनकी लागत करीब 3 प्रतिशत बढ़ेगी. साथ ही, इससे सीएनजी तथा पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस की कीमत क्रमश: 50-55 पैसे तथा 35-40 पैसे प्रति घन मीटर बढ़ेगी. इससे पहले, अक्तूबर, 2017- मार्च, 2018 की अवधि के लिए गैस कीमत बढ़ाकर 2.89 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दिया गया था. इससे पहले यह 2.48 डॉलर प्रति इकाई थी. इस बारे में इक्रा ने कहा कि यह बढ़ोतरी उम्मीद के अनुरूप है. इससे गैस उत्पादकों को कुछ राहत मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola