ePaper

PNB SCAM : ईडी ने नीरव मोदी के मुंबई अपार्टमेंट से करोड़ों के आभूषण, घड़ियां जब्त की

Updated at : 24 Mar 2018 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
PNB SCAM : ईडी ने नीरव मोदी के मुंबई अपार्टमेंट से करोड़ों के आभूषण, घड़ियां जब्त की

मुंबई/ नयी दिल्ली : ईडी ने 12,000 करोड़ रुपये के पीएनबी फर्जीवाड़ा मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मुंबई में समुद्र के सामने स्थित अपार्टमेंट से 26 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण, महंगी घड़ियां और अमृता शेरगिल तथा एमएफ हुसैन की बेशकीमती पेंटिंग्स जब्त की हैं. अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई […]

विज्ञापन

मुंबई/ नयी दिल्ली : ईडी ने 12,000 करोड़ रुपये के पीएनबी फर्जीवाड़ा मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मुंबई में समुद्र के सामने स्थित अपार्टमेंट से 26 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण, महंगी घड़ियां और अमृता शेरगिल तथा एमएफ हुसैन की बेशकीमती पेंटिंग्स जब्त की हैं.

अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई के साथ मुंबई के वर्ली इलाके में मोदी के समुद्रमहल लग्जरी आवासीय फ्लैट में 22 मार्च को तलाशी ली. तलाशी में कीमती सामान जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पिछले तीन दिनों में 15 करोड़ रुपये के पुरा महत्व के आभूषण, 1.4 करोड़ रुपये की महंगी घड़ियां और अमृता शेरगिल, एमएफ हुसैन और केके हेब्बार जैसे प्रख्यात कलाकारों की 10 करोड़ रुपये के मूल्य की पेंटिग्स जब्त की गयीं. उन्होंने बताया कि इन जब्त सामानों में हीरे की एक ऐसी अंगूठी भी शामिल है जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है.

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में1,200 करोड़ रुपये के कथित फर्जीवाड़ा मामले में नीरव मोदी और उनके चाचा तथा गीतांजलि जेम्स प्रोमोटर मेहुल चौकसी के खिलाफ धन शोधन की दो प्राथमिकी दर्ज की. ईडी ने इस वर्ष की शुरुआत में इन दोनों के भारत छोड़कर जाने और समन जारी किये जाने के बावजूद पेश ना होने के कारण इनके खिलाफ वैश्विक गिरफ्तारी वारंट के लिए इंटरपोल को भी सूचित किया है. मुंबई की एक विशेष अदालत ने ईडी के अनुरोध पर इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किये हैं. ईडी ने फरवरी में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की. इसके बाद उसने इस मामले में देशभर में कुल 251 स्थानों पर तलाशी ली. इस मामले में अभी तक 7,638 करोड़ रुपये की कीमत के हीरे, सोना, बेशकीमती पत्थर और अन्य चल एवं अचल संपत्तियां जब्त की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola