PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी का CBI को जवाब, नहीं आ सकता भारत, मेरा पासपोर्ट क्‍यों सस्‍पेंड किया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2018 1:36 PM

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : पंजाब नेशनल बैंक महाघोटाला के मुख्‍य आरोपियों में से एक गीतांजलि जेम्स के प्रमुख मेहुल चोकसी ने एक बार फिर भारत आने से इंकार किया है. चोकसी ने सीबीआई को पत्र भेजकर कहा कि वह स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से भारत नहीं आ सकता और यहां उसको खतरा भी है. चोकसी ने कहा कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : पंजाब नेशनल बैंक महाघोटाला के मुख्‍य आरोपियों में से एक गीतांजलि जेम्स के प्रमुख मेहुल चोकसी ने एक बार फिर भारत आने से इंकार किया है. चोकसी ने सीबीआई को पत्र भेजकर कहा कि वह स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से भारत नहीं आ सकता और यहां उसको खतरा भी है. चोकसी ने कहा कि सीबीआई के प्रति उसके मन में सम्‍मान है इसलिए वह सीबीआई के नोटिस पर प्रतिक्रिया देता है.

करीब 13000 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल मेहुल चोकसी को सीबीआई ने जांच में सहयोग करने और भारत आने के लिए नोटिस भेजा था. उसी नोटिस के जवाब में चोकसी ने सीबीआई पर पत्र भेजा है. चोकसी ने पत्र में लिखा कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने उससे संपर्क नहीं किया और उसका पासपोर्ट भी निलंबित है.

चोकसी ने कहा कि अभी तक मेरा पासपोर्ट सस्पेंड ही है. जो कि एक चिंता का विषय है. आरोपों में घिरे चोकसी ने सीबीआई और ईडी से सवाल पूछा कि मैं पूछना चाहता हूं कि मैं कैसे भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हूं और मेरा पासपोर्ट क्यों निलंबित किया गया है.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ गैरजमानती वारंट है. इससे पहले घोटाले के मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने भी सीबीआई जांच में सहयोग से इंकार कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola